इटली दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी
कल इटली दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी
इटली में G-7 की बैठक में शामिल होंगे PM मोदी
पीएम मोदी G7 में विशेष आमंत्रित सदस्य देश के तौर पर शामिल होने वाले हैं
सम्मेलन के समाप्त होने के बाद पीएम मोदी 15 जून को वापस भारत आ जाएंगे
G-7 देशों का शिखर सम्मेलन 13 जून से लेकर 15 जून तक इटली के पुगलिया में आयोजित होगा
G7 दुनिया की 7 सबसे विकसित देशों का समूह है जिसमें अमरीका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और ब्रिटेन शामिल हैं
इस समूह की पहली बैठक साल 1975 में 6 देशों के साथ हुई थी
इसके अगले साल कनाडा भी इसमें जुड़ गया
G7 सम्मेलन में वैश्विक आर्थिक संकट, स्वतंत्रता और मानवाधिकार, लोकतंत्र, सतत विकास, कानून के शासन आदि के मुद्दों पर चर्चा की जाती है।।
